जापान में समुद्र किनारे पर मचा हड़कंप

author-image
New Update
जापान में समुद्र किनारे पर मचा हड़कंप

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : जापान के शहर हमामात्‍सु के समुद्री तट पर लोहे का बड़ा गोला मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर जापानी सेना, पुलिस और कोस्‍ट गार्ड सभी अलर्ट हैं। इस विशाल गोले की तस्‍वीरों से सोशल मीडिया में भी हलचल बढ़ी है। आम नागरिकों के साथ ही जापानी अफसरों ने इस मामले में चिंता जाहिर की है। टोक्‍यो से करीब 155 मील दूर दक्षिण तटीय शहर हमामात्‍सु में एक नागरिक ने सबसे पहले यह विशाल गेंद देखी थी और उसने ही पुलिस को सुबह 9 बजे फोन से सूचना दी थी। उसने बताया था कि समुद्र तट पर एक बड़ी गोल वस्‍तु मौजूद है। इस खबर के बाद से जापानी मीडिया में भी सनसनी फैल गई। हालांकि विशेषज्ञों द्वारा एक्स-रे तकनीक का उपयोग करने के बाद ऑब्जेक्ट के इंटीरियर की जांच करने के लिए खारिज कर दिया गया और पाया गया कि यह खोखला था।