जानिए हिंदू पंचांग के अनुसार कब है होलाष्टक

author-image
Harmeet
New Update
जानिए हिंदू पंचांग के अनुसार कब है होलाष्टक

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा है यानी कि होलिका दहन तक होलाष्टक होता है। होलाष्टक बेहद अशुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। हिंदू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक दिनांक 27 फरवरी से शुरु हो रहा है, जो होली से पहले 8 दिनों तक रहने वाला है। होलीका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाएगा। उसी दिन से आप कोई भी शुभ काम कर सकते हैं। इस लेख में जानिए कि होलाष्टक कब है -



हिंदू पंचांग में होलाष्टक फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि दिनांक 27 फरवरी को सुबह 12 बजकर 58 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 28 फरवरी को सुबह 02 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसी दिन सुबह 06 बजकर 49 मिनट से लेकर 01 बजकर 35 मिनट तक भद्रा है। फाल्गुन पूर्णिमा 06 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 07 मार्च को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। होलाष्टक दिनांक 07 मार्च को समाप्त हो जाएगा।