बुधवार विशेष: आज घर पर करें ये प्रयोग, रातों-रात बदल जाएंगे किस्मत

author-image
New Update
बुधवार विशेष: आज घर पर करें ये प्रयोग, रातों-रात बदल जाएंगे किस्मत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू धर्म में पान को शुभता का प्रतीक माना गया है। किसी भी शुभ काम अथवा पूजा पाठ के समय पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में इसे बहुत कारगर माना गया है और बहुत सारी समस्याओं का हल पाने का यह एक माध्यम है। बुध ग्रह और पान के पत्ते का गहरा संबंध है।​



बुध दोष के उपाय: बुद्ध देव को हरा रंग प्रिय है। बुध का मूल अंक 5 है। इनकी शुभ दिशा उत्तर है। इनका प्रिय रत्न पन्ना है तथा इनका प्रिय धातु कांस्य है तथा बुद्धदेव की अधिपति हैं देवी दुर्गा। बुध एक परोपकारी ग्रह है। किंतु, जन्म कुंडली में बुध की अन्य ग्रहों के साथ युति या भाव में उपस्थिति व्यवहार का निर्धारण करती है। बुध वाक्-पटुता, समझ, बुद्धिमत्ता, मनोवृत्ति, तर्क, वाणी, चपलता, दक्षता, यात्राएं, ज्ञान व बुद्धि प्रदान करता है।



- मंगलवार और बुधवार पान के पत्ते पर कत्था लगाकर बच्चों को खिलाने से उनकी बुद्धि कुशाग्र होती है।

- बुधवार को अपनी जेब में पान का पत्ता, खीरा या धनिया रखकर निकलें, इससे आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। सारा दिन शुभता से व्यतित होगा।

- बुधवार के दिन गणेश जी को पान पर कंसार कोरे रखकर चढ़ाने से जीवन में आ रहे सभी संकटों का नाश होता है।

- बुधवार को पान का सेवन न करें।

- घर से नकारात्मकता का नाश करने के लिए मुख्यद्वार पर पान के पांच पत्ते धागे में पिरोकर लटका दें। प्रतिदिन इन पत्तों को बदलें, ध्यान रखें मुरझाए पत्ते सकारात्मकता का नाश करते हैं।

- पान का पत्ता सोमवार, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और सावन के महीने में शिवलिंग पर अर्पित करने से हर इच्छा पूरी होती है।