बुधवार के दिन करें ये आसान उपाय

author-image
Harmeet
New Update
बुधवार के दिन करें ये आसान उपाय

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी- देवताओं को समर्पित है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपको भगवान गणेश के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी और आपको सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता भी हासिल होगी।



अगर आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो आप बुधवार के दिन मां दुर्गा की जरूर पूजा करे । साथ ही दुर्गी चालीसा का पाठ करे। ऐसा करने से मां दुर्गा की असीम कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।



बुधवार का दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए। साथ ही मोदक का भी भोग लगाना चाहिए। इससे आपको हर कष्ट से छुटकारा मिलेगा।



बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं या फिर मेथी, पालक या फिर हरी सब्जियां खिलाएं। इससे ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है और 33 करोड़ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।



अगर आप कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें। -ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः! -ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः! -ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: -प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम। सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।।