एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: रूस से भारत का तेल आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जनवरी में हर दिन भारत ने 14 लाख बैरल तेल का आयात किया है। दिसंबर की तुलना में यह 9.2 फीसदी अधिक है। इस आधार पर रूस अभी भी भारत को सबसे ज्यादा तेल देने वाले देशों में है। उसके बाद इराक और सऊदी अरबिया का स्थान है। पिछले महीने हर दिन 50 लाख टन भारत के आयातित तेल में रूस की हिस्सेदारी 27 फीसदी रही थी। दिसंबर और जनवरी में भारत का तेल आयात इसलिए बढ़ा क्योंकि रिफाइनरियों ने रखरखाव के कारण बंद रखने की योजना टाल दी थी।