मनी प्लांट में बांधे कलावा

author-image
Harmeet
New Update
मनी प्लांट में बांधे कलावा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष खत्म हो जाता है और मां लक्ष्मी की असीम कृपा हमेशा बनी रहती हैं। मनी प्लांट सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इसके अलावा मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा जरूर बांधना चाहिए।



मनी प्लांट में बांधे कलावा - वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का कलावा बांध दें। मनी प्लांट की जड़ हर एक पत्ते में होती है। इसलिए इसे आसानी से बांध सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए सुख-समृद्धि, धन-धान्य की वृद्धि की कामना करते रहें।