बेर का सेवन करने से दूर होगा कई परेशानिया

author-image
Harmeet
New Update
बेर का सेवन करने से दूर होगा कई परेशानिया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हमारी सेहत के लिए बेर फायदेमंद होता है। बेर एक मौसमी फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। बेर में प्रोटीन, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।



कब्ज की समस्या होगी दूर: कब्ज की समस्या से ग्रसित होने पर बेर का सेवन कीजिए। बेर में मौजूद फाइबर के कारण से ये कब्ज ही नहीं पाचन तंत्र से जुड़ी और भी कई परेशानियों से राहत दिलवाता है।



आंखों की रोशनी होगी तेज: बेर का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के साथ-साथ आंखों को भी स्वस्थ रखता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।



हार्ट रहेगा स्वस्थ: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी बेर खाना फायदेमंद होता है। इसमें फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स की अच्छी-खासी मात्रा में होने पर हार्ट हेल्दी रहता है और सही तरीके से फंक्शन कर पाता है।