स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सनातन धर्म में रंग पंचमी का पर्व खास माना जाता है। रंग पंचमी का पर्व होली के पांचवें दिन यानी की चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन रंग और अबीर के साथ देवी देवता होली खेलते है। इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है।
रंग पंचमी पर्व का मुहूर्त- इस साल रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को मनाया जाएगा। इसे होली का समापन भी कहा जाता है । इस बार रंग पंचमी का आरंभ 11 मार्च की रात्रि 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। जिसका समापन 12 मार्च की रात्रि 10 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 12 मार्च को यह पर्व मनाना उत्तम रहेगा।