3 फीट की दुल्हन और 3.4 फीट का दूल्हा, अलीगढ़ में हुई अनोखी शादी

author-image
New Update
3 फीट की दुल्हन और 3.4 फीट का दूल्हा, अलीगढ़ में हुई अनोखी शादी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। ऐसी ही दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी इन दिनों अलीगढ़ में चर्चा में है। 3 फीट 4 इंच के इमरान की शादी 3 फीट की की खुशबू से हुई है। दूल्हे इमरान की उम्र 26 साल है और दुल्हन खुशबू 22 साल की है। इस शादी के बाद से दोनों परिवार बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उन लोगों की बहुत बड़ी चिंता अब खत्म हो गए हैं। इमरान के भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। मगर, कम हाइट होने के कारण इमरान की हाइट की दुल्हन नहीं मिल रही थी।