जानिए माता अन्नपूर्णा की तस्वीर को रसोई में रखना होता है शुभ

author-image
New Update
जानिए माता अन्नपूर्णा की तस्वीर को रसोई में रखना होता है शुभ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: माता अन्नपूर्णा अन्न की देवी हैं। इसलिए रसोई घर साफ रखना चाहिए और गंगा जल छिड़ककर घर को शुद्ध करना चाहिए। घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है। जानिए किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से होने वाले लाभ के बारे में।



अन्न के भंडार भरे रहते हैं। कभी कोई कमी नहीं आती। भोजन में सात्विकता और पवित्रता बनी रहती है।

भोजन बनाते समय अपवित्र सोच और क्रोध नहीं आता है। बरकत आती है, इस चित्र से घर में पैसे की बरकत बढ़ती है। रिश्तों में सरसता और संबंधों में मधुरता बनी रहती है। जैसा खाए अन्न वैसा होवे मन, इस चित्र से मन में शांति रहती है तो अन्न में भी वही शांति उतर आती है। प्यार पैसा प्रगति और प्रतिष्ठा बनी रहती है। यह तस्वीर किचन में सकारात्मकता भी लाती है।