स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एक्यूआई के अनुसार, दिल्ली को पछाड़कर मुंबई देश का सबसे प्रदूषित शहर बना। 29 जनवरी से 8 फरवरी तक मुंबई देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर और दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स IQAir के मुताबिक, 13 फरवरी को, मुंबई ने भारत में सबसे प्रदूषित शहर के तौर पर दिल्ली को पछाड़ दिया और वायु गुणवत्ता के मामले में विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना।