झारखंड में लागू हुआ धारा 144

author-image
New Update
झारखंड में लागू हुआ धारा 144

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: झारखंड के पलामू में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जिसके चलते शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पलामू के पानकी बाजार में एक समुदाय द्वारा शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाया जा रहा था। जिसे लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और आगजनी शुरू हो गई। पथराव में छह लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना के बाद तीन पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ​