स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। यही कारण है कि रेलवे मंत्रालय इन ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ा रहा है। आने वाले दो माह में छह से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रोडक्शन किया जाएगा। मंत्रालय की प्लानिंग है कि मार्च तक कुल 16 वंदे भारत ट्रेन ट्रैक पर हों। हालांकि अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आईसीएफ चेन्नई में फरवरी और मार्च में तीन-तीन वंदे भारत ट्रेन तैयार हो जाएंगी। हाल ही में मुंबई से दो वंदे भारत ट्रेन एक साथ रवाना होने के बाद वंदे भारत ट्रेनों की संख्या कुल 10 हो गई है, जो अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। देश की पहली वंदे भारत की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक आठ राज्यों को वंदे भारत का तोहफा मिल चुका है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई और राज्य इसकी मांग करने लगे हैं।