स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हैरान कर देने वाली खबर समोआ आइलैंड से आयी है, जहां पत्नी का जन्मदिन भूलने, पर पांच साल की जेल भी हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां पत्नी का जन्मदिन भूलने को अपराध माना जाता है? चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां ऐसे ही अजीबोगरीब नियम-कानून हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। समोआ आइलैंड यह अपने अजीबोगरीब कानून की वजह से अक्सर ही चर्चा में बना रहता है। दावा किया जाता है कि यहां का सबसे अजीबोगरीब कानून है कि पत्नी का जन्मदिन भूलने को आपराधिक श्रेणी में रखा गया है। इस जुर्म के लिए पति को कानूनी रूप से सजा भी हो सकती है।