दुल्हन बनी 'चक दे इंडिया' फेम तान्या अबरोल

author-image
New Update
दुल्हन बनी 'चक दे इंडिया' फेम तान्या अबरोल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चक दे इंडिया फिल्म में नजर आने वाली चित्राशी रावत के बाद अब तान्या अबरोल ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। उन्होंने 9 फरवरी को आशीष वर्मा से शादी की है। इस अवसर पर उन्होंने पंजाबी ड्रेस पहन रखा था। शादी के जोड़े में तान्या बेहद खूबसूरत दुल्हन दिखाई दे रही थी। ग्लोइंग ब्राइड के रूप में तान्या ने खूबसूरत लहंगा पहना था और हेवी ज्वेलरी भी पहनी थी। दुल्हन के रूप में तान्या की तस्वीरें देख फैन्स प्यार बरसा रहे है। वही उनकी शादी में भाग लेने विद्या मालवाड़े, शिल्पा शुक्ला और चित्राशी रावत जैसे लोग मौजूद थे। सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। तान्या अबरोल ने फिल्म चक दे इंडिया में बलबीर कौर की भूमिका निभाई थी।