भारत का दूसरा विकेट गिरा

author-image
New Update
भारत का दूसरा विकेट गिरा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन पहले सत्र का खेल जारी है। 118 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन 62 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दौ चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद वह टॉड मर्फी की गेंद पर विकेटों के सामने पकड़े गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक दोनों विकेट टॉड मर्फी ने ही लिए हैं। भारत के लिए कप्तान रोहित के साथ चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। पुजारा ने क्रीज पर आते ही रन बनाने शुरू कर दिए हैं। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 124 रन है।​