जामुन का जूस पीने से सेहत को होंगे ढेरों फायदे

author-image
New Update
जामुन का जूस पीने से सेहत को होंगे ढेरों फायदे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जामुन के जूस में एंटी-डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इस जूस में मौजूद यौगिक जंबोलिन और एलाजिक एसिड शरीर में स्टार्च बनाने वाली गति को कम कर देता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इतना ही नहीं, जामुन के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। यह टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह के डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी होता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट जामुन का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा जामुन का जूस पीने से शरीर को कई अन्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं जामुन का जूस पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैंं?