स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुनिया भर की भिन्न-भिन्न जातियों, धर्मों, संप्रदायों और अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। इन्हीं विभिन्नताओं की तह में एक ऐसी एकता और समता फैली हुई है, जो सबको एक साथ जोड़ती है। भाषा वह आईना है, जिसमें व्यक्ति की संस्कृति और सभ्यता झलकती है। विभिन्न भाषाओं के सांस्कृतिक विविधता और महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है, जिससे ना सिर्फ लोगों के मन में अपनी व दूसरों की भाषाओं के प्रति लगाव पैदा हो बल्कि उन्हें अलग-अलग मातृभाषाओं के बारे में जानकारी भी हो। विभिन्न भाषाएं विभिन्न संस्कृतियों को आपस में जोड़ती हैं। जिससे संवाद स्थापित करने वाले के व्यक्तित्व का विकास होता है।