तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रचा भारतीय संगीतकार

author-image
Harmeet
New Update
तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रचा भारतीय संगीतकार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं। अमरीका के लॉसएंजिल्स में 65वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में उन्होने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता। स्टीवर्ट कॉपलैंड के साथ उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए रिक्की केज को यह पुरस्कार मिला है। उन्हें वर्ष 2022 में न्यू एज एल्बम और 2015 में विंड्स ऑफ समसारा के लिए भी ग्रैमी पुरस्कार मिल चुका है। संगीत एल्बम डिवाइन टाइड्स वसुधैव कुटुम्बकम को समर्पित है। रिकी केज ने विश्व संगीत के सबसे बड़े मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने का एक और अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। रिकी केज ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के और चौथे भारतीय हैं।