भोजपुरी गाने में थिरक रहा है तंजानिया, देखे वीडियो

author-image
Harmeet
New Update
भोजपुरी गाने में थिरक रहा है तंजानिया, देखे वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भोजपुरी सिनेमा के गाने को लेकर दीवानगी केवल भोजपुरी भाषी लोगों में ही नहीं है, बल्कि इस भाषा के गानों के दीवाने पूरी दुनिया में लोग हैं। लोग इस भाषा के गानों के इतने दीवाने हैं सोशल मीडिया स्टार भी हैं, इसी में से एक नाम तंजानिया के किली पॉल का है। किली पॉल के सोशल मीडिया पोस्ट पर जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि वह और उनकी बहन नीमा भारतीय भाषा के गानों पर जमकर लिप सिंक करते हैं। इस बार पवन सिंह और शिल्पी राज के लेटेस्ट भोजपुरी गाना 'लहंगा लहक जाई' के वीडियो पर उन्होंने जमकर लिप सिंक की है और इनका यह सोशल मीडिया रील जमकर वायरल हो रहा है।