स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जीत के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यय जेपी नड्डा आज से चुनाव प्रचार प्रसार की शुरुआत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि नड्डा पहली सभा को उनाकोटी जिले के कुमारघाट और उसके बाद गोमती जिले के अमरपुर में संबोधित करेंगे। राज्य में 35 अन्य रैलियां भी निकाली जाएंगी। इनका नेतृत्व केंद्रीय और राज्य दोनों स्तर के मंत्री करेंगे। ​