वोट आते हैं, वोट जाते हैं, नेता आते हैं, सरकारें बनती हैं

author-image
New Update
वोट आते हैं, वोट जाते हैं, नेता आते हैं, सरकारें बनती हैं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वोट आते हैं, वोट जाते हैं, नेता आते हैं, सरकारें बनती हैं। लेकिन कई बार कई चीजों में सुधार नहीं होता है, या उपेक्षा की जाती है। नागालैंड के दीमापुर के राजकीय स्टेडियम में भी यही स्थिति है। नागालैंड में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे। इस बीच 2006 में स्टेट स्टेडियम बना था। हाल ही में इस स्टेडियम का एक वीडियो सामने आया है। जंहा ऐसा देखने को मिलता है कि सरकार बनने के बाद भी इस स्टेडियम की तरफ किसी की नजर नहीं पड़ी। यह वर्षों से उपेक्षित है। मल्टी-डिसिप्लिन स्पोर्ट्स सेंटर (MDSC) या स्टेट स्टेडियम के नाम से मशहूर इस जगह का निर्माण 2006 में शुरू हुआ था। अब सवाल उठता है कि क्या यह स्टेडियम भविष्य में विकसित होगा?