देसी गर्ल ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा

author-image
New Update
देसी गर्ल ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा


स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज:
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही अभिनेत्री मालती के साथ तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी। अभिनेत्री निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं।