स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को रेलवे पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल कर्मियों जयपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल बुद्ध सैनी को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया। हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार उत्तरी रेलवे में तैनात है। वहीं, कंस्टेबल बुद्ध सैनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल की 7वीं बटालियन में तैनात हैं। एक बयान में कहा गया है कि 12 मई 2022 को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बीटीपीएन वैगन में तकनीकी कारणों से आग लग गई थी। उस समय साइट पर करीब एक हजार लोग काम कर रहे थे। भीषण आग लगने से दहशत का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए मजदूर हताश होकर इधर-उधर भागने लगे। हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल बुद्ध सैनी ड्यूटी पर तैनात थे।