स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मेघालय में असम के साथ सीमा विवाद मुद्दा बन सकता है। असम में अभी भाजपा की सरकार है, जबकि मेघालय में भी भाजपा सरकार के गठबंधन का हिस्सा है। स्थानीय स्तर पर विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है। सीमा विवाद के चलते कई बार हिंसक झड़प भी हो चुकी है। यहां टीएमसी भी भाजपा के लिए मुसीबत बन सकती है। टीएमसी ने भी बड़े पैमाने पर चुनाव के लिए तैयारी की है। भाजपा के सामने मौजूदा गठबंधन में पड़ी दरार भी बड़ी चुनौती है। भाजपा ने अभी 60 में से 40 सीटों की डिमांड कर दी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री और एनपीपी के नेता कोनराड संगमा ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अब भाजपा और एनपीपी अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगी।