भारतीय हॉकी टीम के कोच ने दे दिया इस्तीफा

author-image
New Update
भारतीय हॉकी टीम के कोच ने दे दिया इस्तीफा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में ओडिशा में हुए हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद रीड ने अपने पद से हटने का फैसला लिया। उनके अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया है। हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही। रीड को अप्रैल 2019 में भारत का कोच नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में भारत ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। 58 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई रीड ने भुवनेश्वर में विश्व कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया।