पूर्वोत्तर चुनाव: कितनी महिलाएं डालेंगी वोट?

author-image
New Update
पूर्वोत्तर चुनाव: कितनी महिलाएं डालेंगी वोट?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। तीनों ही राज्यों में महिला वोटर्स की संख्या काफी ज्यादा है। नगालैंड में कुल 13.09 लाख वोटर्स में से छह लाख 56 हजार 35 महिलाएं हैं। छह लाख 53 हजार 616 पुरुष वोटर्स हैं। इसी तरह मेघालय में 21.61 लाख वोटर्स में 10 लाख 92 हजार 396 महिलाएं हैं, जबकि 10 लाख 68 हजार 801 पुरुष हैं। त्रिपुरा में 28.13 लाख वोटर्स में 13 लाख 98 हजार 825 महिलाएं हैं और 14 लाख 14 हजार 576 पुरुष हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'तीनों चुनावी राज्यों की खास बात यह है कि यहां पर वोट डालने वाली महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या नगालैंड में 86%, मेघालय में 87% और त्रिपुरा में 91% रही है।'