लाल चौक पर राहुल गांधी ने गर्व से फहराया तिरंगा

author-image
New Update
लाल चौक पर राहुल गांधी ने गर्व से फहराया तिरंगा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: रविवार दोपहर को राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के चरण के बाद दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। लाल चौक पर तिरंगा फहराने से पहले कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् गाया और फिर राहुल गांधी ने यहां तिरंगा फहराया। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी यहां से तुरंत निकल गए। हालांकि यहां मौजूद कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसके बाद जमकर जश्न मनाया ।