जापान के बाद दक्षिण अफ्रीका को धोया : टीम इंडिया

author-image
Harmeet
New Update
जापान के बाद दक्षिण अफ्रीका को धोया : टीम इंडिया

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : आज क्लासिफिकेशन राउंड में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। भारत ने नौ से 12वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के साथ टाई रहते हुए नौवां स्थान हासिल किया है। इससे पहले भारत ने जापान को क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में ही 8-0 से रौंदा था। भारत ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना अभियान समाप्त किया।