डूबा जहाज, इतने मछुआरों को बचाया गया

author-image
New Update
डूबा जहाज, इतने मछुआरों को बचाया गया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बंगाल की खाड़ी में स्थित केंडो द्वीप से करीब पांच किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाला जहाज डूब गया। घटना के दौरान चीख पुकार सुनकर 17 मछुआरों को बचा लिया गया। काकद्वीप मछुआरा कल्याण संघ ने बताया कि, मछली पकड़ने के बाद वापस लौटने के दौरान किसी ठोस चीज से टकराने के कारण जहाज का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेलर में सुरख हो गया। उस वक्त ट्रेलर में 17 मछुआरे सवार थे।



सभी मछुआरों को वापस नामखाना घाट लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची है और डूबते जहाज को रस्सियों के सहारे तट पर ले आया गया।