कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती : मुख्यमंत्री

author-image
Harmeet
New Update
कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती : मुख्यमंत्री

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग लिया और इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने दिग्गी के बयान पर कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं, तो कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। सीएम चौहान ने कहा कि "दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस न करें। यह लोग भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग इनके साथ चल रही है और राहुल गांधी सवाल करते हैं कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के राज में कभी मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यह कैसे भारत जोड़ो यात्रा है?"