जानिए पूजा में नारियल का महत्व

author-image
New Update
जानिए पूजा में नारियल का महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा पाठ में नारियक का प्रयोग जरूर किया जाता है। चाहे कोई त्योहार की पूजा हो या फिर गृह प्रवेश हो, किसी खास बड़े सामान की खरीदारी हो या फिर शादी विवाह का कार्यक्रम हो नारियल का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो नारियल का पानी चंद्रमा का प्रतीक होता है और इसे भगावन को चढ़ाने से सुख समृद्धी मिलती है और साथ ही इससे दुख दर्द दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर महिलाओं का नारियल फोड़ना क्यों निषेध है और इसके पीछे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण क्या है। ​

नारियल का धार्मिक महत्व-

हिंदू धर्म नारियल का धार्मिक महत्व सबसे ज्यादा है। पौराणिक कथाओं की मानें तो कहा जाता है कि धरती पर नारियल के पेड़ भगवान विष्ण और माता लक्ष्मी जी ने लगाए थे। नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष के नाम से जाना जाता है। नारियल भगवान विष्णु और मात लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है इसलिए अधिंकांश पूजा पाठ में इसका इस्तेमाल किया जाता है।