जाने मनी प्लांट से जुड़े कुछ बाते

author-image
New Update
जाने मनी प्लांट से जुड़े कुछ बाते

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है वहां कभी भी आर्थिक संकट नहीं पहुंचता और हमेंशा लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है। हालांकि कुछ गलतियों की वजह से मनी प्लांट का पौघा लगाने से नुकसान भी हो सकता है। यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति को मनी प्लांट छूने नहीं देना चाहिए। ऐसे में घर की सुख समृद्धि खत्म हो सकती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। इस पौधे को कभी भी पश्चिम या फिर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा हमेशा ही दक्षिण पूर्व – दिशा में ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे का शुक्र ग्रह के साथ सीधा संबंध होता है इसलिए मनी प्लांट के पौधे की पत्तियों को कभी भी शुक्रवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए।