फ्लाइट ने तय समय से 5 घंटे पहले भरी उड़ान, पीछे छूटे 35 यात्री

author-image
New Update
फ्लाइट ने तय समय से 5 घंटे पहले भरी उड़ान, पीछे छूटे 35 यात्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अमृतसर एयरपोर्ट से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट ने तय समय से 5 घंटे पहले ही टेक ऑफ किया। जिसके चलते 35 यात्री पीछे ही छूट गए। स्कूट एयरलाइन ने अब सफाई दी कि पैसेंजर्स ने मेल चेक नहीं किया, इसलिए वो छूट गए। फ्लाइट को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी। लेकिन, फ्लाइट ने कई यात्रियों को छोड़कर 3 बजे ही टेक ऑफ किया।