खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ से मांगा स्पष्टीकरण

author-image
Harmeet
New Update
खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ से मांगा स्पष्टीकरण

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ से जवाब मांगा है। अब पहलवानों और कुश्ती संघ के बीच जारी विवाद में केंद्र ने भी हस्तक्षेप कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद केंद्र भी एक्शन मोड में आ गया है और 72 घंटे के अंदर पूरे मामले पर जवाब मांगा है।