हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

author-image
New Update
हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुरुवार सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। घटना में नौ लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।​