क्या बजट के बाद बढ़ने वाली है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

author-image
New Update
क्या बजट के बाद बढ़ने वाली है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत का आम बजट पेश होने वाला है। एक फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का वही-खाता संसद में पेश करेंगी। दरअसल, इन कर्मचारियों को उम्मीद है की बजट के बाद उनकी फिटमेंट फैक्टर की मांग पर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिल सकता है। ​बजट 2023 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पास आगामी 2024 के आम चुनाव से पहले पूर्ण बजट होगा। ऐसे में चुनाव से पहले सरकार जहां बजट में खास घोषणाएं कर सकती है, तो वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मां को लेकर पर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर रिवाइज होता है, तो फिर केंद्रीय कर्मियों के लिए ये नए साल का बड़ा तोहफा साबित होगा। दरअसल, उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।