जानिए केंद्रीय बजट का महत्व

author-image
New Update
जानिए केंद्रीय बजट का महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: केंद्रीय बजट देश का सालाना फाइनेंशियल लेखा-जोखा होता है। सरकार बजट के जरिए विशेष वित्तीय वर्ष के लिए अपनी अनुमानित कमाई और खर्च का लेखा जोखा पेश करती है। यह बजट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां सामाजिक न्याय और समानता के साथ-साथ हमारे देश का तेज और संतुलित आर्थिक विकास सुनिश्चित करना होता है। यह देश की दशा और दिशा तय करने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। केंद्रीय बजट के माध्यम से सरकार अपने देश में उपलब्ध संसाधनों का अलग अलग सेक्टर में विभाजित करता है ताकि संसाधनों का सही उपयोग किया जा सके। 

​केंद्रीय बजट का एक लक्ष्य देश में बढ़ रही गरीबी को खत्म करना भी है। इसके लिए रोजगार पर कितने पैसे खर्च किए जाने है इसका खाका तैयार किया जाता है। केंद्रीय बजट से सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करती है कि भारत के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं मिल सके। इसके साथ ही सरकार को इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि देश के नागरिक अपने लिए रोटी, कपड़ा और मकान जैसे बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हों।