कब शुरू होगा संसद का बजट सत्र ?

author-image
New Update
कब शुरू होगा संसद का बजट सत्र ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले सरकार को संसद में केंद्रीय बजट या बजट पेश करना जरूरी होता है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, संसद का बजट सत्र छह अप्रैल तक चल सकता है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों में पहला संबोधन होगा। ​