सुशांत सिंह के फेवरेट डॉग की मौत

author-image
New Update
सुशांत सिंह के फेवरेट डॉग की मौत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भले ही 2 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है मगर अभी भी फैंस उन्हें याद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। आज सुशांत से जुड़ी एक और दुखभरी खबर सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत के फेवरेट डॉग फज का निधन हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में फज सुशांत सिंह राजपूत के माथे को चूम रहा है। दूसरी तस्वीर में फज प्रियंका के साथ खेल रहा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर सुशांत के फैंस का दिल टूट गया है।