मेघालय का दौरा करेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री

author-image
New Update
मेघालय का दौरा करेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 18 जनवरी को मेघालय का दौरा करेंगी और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा करेंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने पिछले महीने पूर्व-क्रिसमस समारोह में भाग लेने के अलावा पूर्वोत्तर राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था। पार्टी ने बताया कि, वह 18 जनवरी को जिले के मेंदीपाथर में एक जनसभा करेंगी। टीएमसी असम और त्रिपुरा के साथ पूर्वोत्तर राज्य में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।