भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन

author-image
New Update
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। चौधरी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत विर्क अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। ​