भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप: भारत ने किया दूसरा गोल

author-image
New Update
भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप: भारत ने किया दूसरा गोल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया। उनका यह गोल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल है। हार्दिक स्पेन के सर्कल में गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे थे। वह गोलपोस्ट के करीब खड़े ललित उपाध्याय को गेंद देना चाहते थे, लेकिन स्पेन के डिफेंडर से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई। हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी है।