ऋतिक को बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर उमड़ा फैंस

author-image
New Update
ऋतिक को बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर उमड़ा फैंस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है। वहीं, ग्रीक गॉड कह जाने वाले ऋतिक रोशन के मुंबई के जुहू स्थिति उनके घर पर तमाम फैंस पहुंचे और अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक देखने के लिए बेकरार दिखे। वहीं, ऋतिक रोशन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया और जन्मदिन की मिलने वाली बधाई के लिए शुक्रिया अदा किया है।