हैप्पी बर्थडे ऋतिक रोशन

author-image
New Update
हैप्पी बर्थडे ऋतिक रोशन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपने किलर लुक्स, दमदार काया और कमाल के डांस मूव्स के लिए भी जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। उनके फैंस के लिए 10 जनवरी बेहद ही खास है। भला हो भी क्यों ना इस तारीख को ऋतिक रोशन अपना बर्थडे जो सेलिब्रेट कर रहे है। ऋतिक रोशन आज यानी 10 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा से फर्स्ट लुक को शेयर किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ​