ग्रीक गॉड ऋतिक का आज जन्मदिन

author-image
New Update
ग्रीक गॉड ऋतिक का आज जन्मदिन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ऋतिक के चेहरे की खास बनावट और हरी आंखे ग्रीक गॉड से मिलती है। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में भी ग्रीक गॉड कहा जाता है। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी लोग इनके लुक्स और स्टाइल के दीवाने हैं। ऋतिक को बचपन में हकलाने की बीमारी थी। बचपन में हकलाने वाला ये लड़का कभी दुनिया के दिलों पर राज करेगा ये किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन ऋतिक ने ऐसा कर दिखाया. ऋतिक ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें छह फिल्मफेयर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के चार पुरस्कार शामिल हैं। साल 2019 में उन्हें सेक्सिएस्ट एशियन मेल घोषित किया गया था। 2019 में उन्हें दुनिया का मोस्ट हैंडसम मैन चुना गया।