इन राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

author-image
New Update
इन राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को हरियाणा के तीन जिलों हिसार, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं पंजाब के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। पंजाब में सोमवार को भी ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। IMD के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दो दिनों तक गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। ​