स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति को लेकर बड़ी कन्फ्यूजन है। कोई 14 जनवरी तो कोई 15 जनवरी को मकर संक्रांति की तारीख बता रहा है। आइए आज आपको मकर संक्रांति की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से बताते हैं। पंचांग के अनुसार, सूर्य 14 जनवरी को रात्रि 2.53 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए प्रात: काल उदया तिथि में मकर संक्रांति रविवार को मनाई जाएगी। 15 जनवरी को दाेपहर तक संक्राति रहेगी।
शुभ मुहूर्त- 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त दान-पुण्य करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
महत्व- हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है और इस दिन यदि स्नान के बाद दान किया जाए तो यह कई गुना अधिक फल देता है।यह दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि इस दिन सूर्य की मुलाकात अपने पुत्र शनि से होती है। और इस दिन शुक्र ग्रह का भी उदय होता है। इस दिन स्नान करते समय काले तिल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं।