इन 4 चीजों को घर में रखने से हो सकता है सर्वनाश

author-image
New Update
इन 4 चीजों को घर में रखने से हो सकता है सर्वनाश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र सनातन ज्योतिष विज्ञान का वह अंश है, जो घर, मकान, दुकान आदि सभी निर्माण कार्यो को शास्त्रोक्त विधि से कराने में सहायक होता है। वास्तु शास्त्र सही चीजों का सही दिक्षा में होना अत्यंत आवश्यक होता है। कई बार जाने-अनजाने में हम अपने घर, दुकान, आफिस में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है और उस जगह का सारा वातावरण खराब हो जाता है, जिसके कारण तरक्की, रिश्ते, आय, स्वास्थ्य, मानसिकता आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो वास्तु शास्त्र में हैं निषेध और लाती हैं नकारात्मकता। ​

1) कैक्टस- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैक्टस के पौधे पर लगे नुकीले कांटे बुरी ऊर्जा का संचार करते हैं, जिसके कारण आपके घर में रहने वाले लोगों के मन में चिंता एवं तनाव बना रहता है और बुरे-बुरे भाव भी मन में उत्पन्न होते हैं।

2) टूटा हुआ कांच- टूटे हुए कांच का घर में होना अनहोनी को बुलावा देने के समान माना जाता है। ऐसी मान्यता है की कांच में नकारात्मक शक्तियों को कैद कर लेने की क्षमता होती है परंतु जब कांच टूट जाता है तो यह नकारात्मक शक्तियां आजाद हो जाती हैं।

3) हिंसात्मक तस्वीरें- वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमें अपने घर या कार्यालय आदि में महाभारत के युद्ध की तस्वीर, महिशासुर मर्दन का चित्र, रामायण युद्ध का चित्र आदि हिंसात्मक तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हमारे परिवेश में हिंसात्मक दृष्टिकोण मजबूत होता है तथा पारिवारिक जनों के बीच कलेश और झगड़ा उत्पन्न होता है।

4) खंडित विग्रह- भगवान की टूटी मूर्ति या खंडित चित्र भी घर में नहीं रखनी चाहिए और न ही उसकी पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि जब भगवान का विग्रह खंडित होता है, तब उसमें नकारात्मक शक्तियां आकर निवास करने लगती हैं।