दिल्ली में सीसीटीवी और मार्शल भी नहीं कर पा रहे महिलाओं की सुरक्षा

author-image
New Update
दिल्ली में सीसीटीवी और मार्शल भी नहीं कर पा रहे महिलाओं की सुरक्षा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से पहले इस बात का दावा किया था कि दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद वे जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। लगभग साल भर पहले राजधानी दिल्ली में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके थे। इसे बढ़ाकर 4.15 लाख किया जाना था। दावा किया गया था कि राजधानी दिल्ली सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में पेरिस, वाशिंगटन डीसी और लंदन जैसे शहरों से भी आगे निकल चुकी है। लंदन के प्रति मील 1138 कैमरों की तुलना में दिल्ली में प्रति मील 1826 कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है। नगर निगम में भाजपा के नेता संदीप कपूर ने अमर उजाला को बताया कि अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बार-बार यही दावा किया था कि यदि वे दिल्ली को संभाल रहे होते तो महिलाओं के साथ ये अपराध न होते। उन्होंने दावा किया था कि भारी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाकर महिलाओं की सुरक्षा की जायेगी। लेकिन इस समय भी महिलाओं के साथ हो रहे गम्भीर अपराध यह साबित करते हैं कि केजरीवाल महिला सुरक्षा के मामले में असफल साबित हुए हैं।